ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
मां दुर्गा के दर्शन करने अमेरिकन लेखिका आईं मार्किन पहुंची बंगाल
By Deshwani | Publish Date: 24/9/2017 11:32:04 AM
मां दुर्गा के दर्शन करने अमेरिकन लेखिका आईं मार्किन पहुंची बंगाल

 बारासात, (हि.स.)। राज्य में दुर्गापूजा की कला एवं संस्कृति के आकर्षण को देखने के लिए अमेरिकन लेखिका महानगर आई हैं। शनिवार की दोपहर को उन्होंने बारासात नवपल्ली स्थित कठातला दुर्गापूजा मण्डप में मां दुर्गा के दर्शन किए। कमेटी के कर्ताओं से उन्होंने कहा कि इस पूजा मण्डप में वह पहली बार साड़ी पहनकर मां दुर्गा को अंजली देंगी। इसके अलावा वे अपनी हाथों से भोजन तैयार करके गरीब बच्चों को खिलाएंगी। 

लेखिका ने अपना परिचय देते हुए कहा कि वे येरुशलम में जन्म लेने के बावजूद अमेरिका की निवासी हैं। अमेरिका में ही उन्होंने इन्टरनेट पर देखा था कि किस तरह भारत स्थित पश्चिम बंगाल राज्य में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाई जाती रही है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही वे दिल्ली पहुंची जहां उनकी पश्चिम बंगाल स्थित बारासात की निवासी लड़की से परिचय हुआ। इसके बाद उन्होंने निश्चय किया कि वे बारासात जाएंगी। उन्होंने यहां आकर बांग्ला भी सिखी है। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS