राज्य
उत्कल एक्सप्रेस दुर्घटना में मुरैना के तीन लोगों की मौत की सूचना, कई घायल
By Deshwani | Publish Date: 20/8/2017 2:54:21 PMमुरैना, (हि.स.)। मुरैना से हरिद्वार सोमवती अमावस्या का पर्व लेने जा रहे तीन श्रृद्धालुओं की ट्रेन दुर्घटना में मुत्यु होने की सूचना मिल रही है। वहीं कई लोग घायल हो गए है। जिनका इलाज स्थानीय अस्पतालों में किया जा रहा है। परिजनों के अनुसार कुछ लोग अभी भी लापता हैं। घटना की जानकारी मिलते ही श्रृद्धालुओं के घरों पर संबेदना व्यक्त करने वाले लोग पहुंचने लगे। वही कुछ परिजन देर रात उत्कल एक्सप्रेस रेल दुर्घटना स्थल पर भी पहुंच गए।
विगत दिवस उत्कल एक्सप्रेस से झांसी रेल्वे स्टेशन से लेकर मुरैना रल्वे स्टेशन से लगभग 132 लोग हरिद्वार के लिए रवाना हुये थे। शाम 5.30 बजे के लगभग मुजफ्फर नगर खतौली में उत्कल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे मुरैना के दो महिलाओं व एक बच्ची सहित तीन लोगों की कालकवलित होने की सूचना मिली है। वहीं कई लोग घायल हो गये हैं। मुरैना से एक ही परिवार के सात सदस्य गए थे, इनमें से आदिराम प्रजापति (50) उनकी पत्नी सावित्री बाई (45), भाई शिवसिंह प्रजापति (45), ऊषा पत्नी शिवसिंह (40) निवासीगढ़ ग्राम सिकरौदा तहसील मुरैना तथा राजाराम प्रजापति व उनकी पत्नि सुखदेवी व इनकी पुत्री आरती (10) एक साथ गए थे। इनमें से सावित्री बाई व सुखदेवी, आरती की मौत हो गई है। ऐसा उनके परिजन धनीराम व बंटी प्रजापति ने बताया। इनमें से ऊषा गंभीर घायल है तथा राजाराम सहित अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।