राज्य
अमित शाह के मप्र दौरे का आज आखिरी दिन, होंगी कई महत्वपूर्ण बैठकें
By Deshwani | Publish Date: 20/8/2017 12:18:40 PM भोपाल, (हि.स.)। तीन दिवसीय दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को कई महत्वपर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगे। यहां पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी कार्य विस्तार योजना के समयदानी कार्यकर्ताओं, प्रदेश पदाधिकारियों एवं कोर ग्रुप के साथ बैठक शुरू हो चुकी है।
रविवार को चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक भी होगी। शाह मीडिया प्रभारी, सह प्रभारी, कोर ग्रुप, आईटी, सोशल मीडिया और प्रवक्ताओं के साथ चर्चा करेंगे। फिर लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित मेधावी छात्र सम्मेलन में शिरकत करेंगे। रविवार की दोपहर शाह प्रदेश कार्यालय में आजीवन सहयोग निधि से संबंधित बैठक लेंगे और कार्यालय में लाइब्रेरी और ई-लायब्रेरी का लोकार्पण भी करेंगे। पार्टी कार्यालय का भ्रमण कर शाह कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद रविवार रात अमित शाह साहित्यकारों के साथ भोजन करके दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।