राज्य
अमित शाह आज शाम पहुंचेगे भोपाल, दुल्हन की तरह सजा भाजपा कार्यालय
By Deshwani | Publish Date: 17/8/2017 4:45:53 PMभोपाल, (हि.स.)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपने तीन दिवसीय प्रवास पर गुरुवार देर शाम भोपाल पहुंच रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में प्रदेश भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान ने गुरुवार को प्रदेश कार्यालय में बैठक कर तैयारियों की जानकारी ली।
पार्टी द्वारा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए प्रदेश भाजपा कार्यालय का कायाकल्प कर उसे दुल्हन की तरह सजाया गया है। पिछले एक महीने से चल रही सजावट पर करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भाजपा कार्यालय का नजारा कॉर्पोरेट ऑफिस जैसा दिखाई दे रहा हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पार्टी कार्य विस्तार योजना के तहत देशभर में 110 दिवसीय प्रवास पर हैं। इसी कड़ी में आज भोपाल पहुंच रहे हैं। अपने तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान शाह विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल होंगे।