ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
अखिलेश की गिरफ्तारी के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने दो बसों को तोड़ा
By Deshwani | Publish Date: 17/8/2017 3:23:18 PM
अखिलेश की गिरफ्तारी के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने दो बसों को तोड़ा

इलाहाबाद, (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपा के कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान महानगर की दो बसों में तोड़-फोड़ की है। सूचना पर सीओ सिविल लाइंस कई थानों की पुलिस फोर्स लेकर पहुंचे लेकिन इस बीच हंगामा कर रहे लोग फरार हो गये। 
बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही सपा के कुछ कार्यकर्ता गुरुवार दोपहर बाद सुभाष चौराहे पर प्रदर्शन करने लगे और एमजी मार्ग पर जाम लगा दिया। इस बीच उधर से गुजर रही जेनीयूआरएम की एक बस वहां पहुंची तो चक्का जाम कर रहे सपा कार्यकर्ता बस में तोड़-फोड़ करने लगे। इस बीच एक और रोडवेज की बस वहां पहुंची तो उसमें भी तोड़-फोड़ करने लगे। हंगामा कर रहे सपा के कार्यकर्ताओं ने बस की सवारियों से भी बदतमीजी की। कुछ यात्री जख्मी भी हुए हैं। रोडवेज बस में हुई तोड़-फोड़ की सूचना पर इंस्पेक्टर सिविल लाइंस, सीओ सिविल लाइंस कई थाने के पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे लेकिन बस में तोड़-फोड़ करने वाले लोग वहां से भाग निकले। 
सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ने बताया कि सरकारी बस में तोड़-फोड़ करना गैर कानूनी है। इस सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज किया जायेगा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS