ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
अकोला से भाजपा सांसद धोत्रे बन सकते हैं महाराष्ट्र अध्यक्ष
By Deshwani | Publish Date: 17/8/2017 2:45:07 PM
अकोला से भाजपा सांसद धोत्रे बन सकते हैं महाराष्ट्र अध्यक्ष

मुंबई, (हि.स.)। महाराष्ट्र भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रावसाहेब दानवे को हटाने की चर्चा के साथ ही अकोला से सांसद संजय धोत्रे को अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष के लिए अनेक नामों की चर्चा है, पर सबसे आगे धोत्रे ही बताए जा रहे हैं।
सांसद संजय धोत्रे अकोला से तीसरी बार सांसद बने हैं। उन्होंने तीनों बार भारिप के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर को पराजित किया और सांसद बने। पता चला है कि प्रदेशाध्यक्ष राव साहेब दानवे को हटाकर उनके स्थान पर मराठा, ओबीसी समाज के नेतृत्वकर्ता को यह जिम्मेदारी दी जाए जिसके लिए केंद्रीय नेतृत्व द्वारा चर्चा की जा रही है। इसी क्रम में अकोला के सांसद संजय धोत्रे का नाम प्रदेश अध्यक्ष के लिए चर्चा में आया है। कहा जा रहा है कि धोत्रे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय परिवहनमंत्री नितिन गडकरी के बेहद करीबी माने जाते हैं। इसलिए धोत्रे के प्रदेश अध्यक्ष बनने की संभावना अधिक है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS