राज्य
छुपाकर रखी गई बाढ़ प्रभावितों को बांटी जाने वाली सामग्री जब्त, आरोपी फरार
By Deshwani | Publish Date: 17/8/2017 10:55:51 AMबंगाईगांव, (हि.स.)। निचले असम के बंगाईगांव जिले के हापासरा इलाके में अवैध रूप से बाढ़ प्रभावितों के बीच बांटी जाने वाली सामग्री को छुपाकर रखने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दस बस्ता पशुओं का चारा बरामद किया। इस घटना को लेकर इलाके में रोष व्याप्त है।
बाढ़ प्रभावित पशुओं के लिए सरकारी 10 बोरा खाद्य सामग्री को पंचायत अध्यक्ष ने बेच दिया था। स्थानीय लोगों के आरोपों के आधार पर पुलिस ने अभियान चलाते हुए बेची गई सामग्री को जब्त कर लिया। मामला उजागर होने के बाद से पंचायत अध्यक्ष खैबर अली फरार बताया गया है। पुलिस ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।