राज्य
अरुणाचल में भारत-म्यांमा सीमा पर 3.8 की तीव्रता का भूकंप
By Deshwani | Publish Date: 17/8/2017 10:53:34 AMगुवाहाटी, (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश में भारत-म्यांमा सीमा के नजदीक गुरुवार की सुबह 9 बजकर 22 मिनट 32 सेकेंड पर 3.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के चलते कहीं से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
भूकंप का झटका अधिकांश लोगों को पता ही नहीं चला। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र अरुणाचल प्रदेश के भारत-म्यांमा सीमा पास जमीन में 60 किमी. नीचे बताया गया है। भूकंप का केंद्र 26.6 डिग्री उत्तरी अक्षांश तथा 95.04 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था।