ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
मंत्रालयी कर्मचारियों का सामूहिक अवकाश जारी
By Deshwani | Publish Date: 16/8/2017 5:06:46 PM
मंत्रालयी कर्मचारियों का सामूहिक अवकाश जारी

जोधपुर, (हि.स.)। राजस्थान राज्य मंत्रालयी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर मंत्रालयी कर्मचारियों का सामूहिक अवकाश बुधवार को भी जारी रहा। बुधवार को इन मंत्रालयी कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दिया।
मंत्रालयी कर्मचारी तीन सूत्रीय मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि उनको सचिवालय कर्मचारियों के समान वेतन और भत्ते दिए जाएं और ग्रेड पे 3600 किया जाए। साथ ही वित्त विभाग द्वारा कर्मचारियों को मिले परिलाभों को वापस लेने का आदेश रद्द किया जाए। इन मांगों को लेकर मंत्रालयी सात अगस्त से सामूहिक अवकाश पर हैं। 
उनके समर्थन में नगर निगम और जेडीए सहित कई अन्य विभागों के कर्मचारी भी सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। इससे संबंधित विभागों में कामकाज ठप हो गया है। ये विभाग खाली पड़े हैं। उनमें काम करने वाला कोई नहीं है। केवल अधिकारी बैठते हैं, लेकिन कर्मचारियों के अभाव में वे भी काम नहीं कर पा रहे हैं। निगम व जेडीए में कामकाज नहीं होने से लाखों रुपए के राजस्व आय की हानि हो रही है। इसके अलावा संभागीय आयुक्त, कलेक्टर, एडीएम सहित कई दफ्तरों में राजस्व से संबंधित कामकाज नहीं हो रहे हैं।
बुधवार को भी इन मंत्रालयी कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश रखा। इस कारण बुधवार को भी यहां कामकाज नहीं हो पाया। बुधवार को कलेक्ट्रेट के बाहर उन्होंने अपनी मांगों को लेकर धरना देकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अवकाश 17 अगस्त तक बढ़ा दिया है। इसके चलते विभागों में अब 18 अगस्त को ही काम शुरू होगा लेकिन इसकी भी गारंटी नहीं है, क्योंकि जयपुर में ग्रेड-पे 3600 की बात नहीं मानने पर कर्मचारी इस दिन भी छुट्टी लेंगे। इसके अगले दो दिन यानी 19-20 अगस्त को फिर शनि-रविवार का अवकाश है। इस कारण 21 अगस्त को ही काम शुरू होने की संभावना है। राजस्थान राज्य मंत्रालयी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश संगठन मंत्री मूलचंद गौड़ ने बताया कि 18 अगस्त को वार्ता विफल रही तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन अवकाश पर जाएंगे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS