राज्य
सांबा में सड़क हादसा, तीन की मौत, 20 घायल
By Deshwani | Publish Date: 16/8/2017 4:48:41 PMजम्मू, (हिस)। जम्मू संभाग के सांबा जिले में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में 3 छात्रों की मौत हो गई जबकि करीब 20 लोगों के घायल होने की आशंका है। गम्भीर रूप से घायल कई लोगों को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है।
साम्बा जिले में आर्मी गैट के पास चक मांगा क्षेत्र में आज सुबह 9ः30 बजे के करीब एक मिनी बस अपने चचवाल से साम्बा की तरफ जा रही थी। चानक के पास मिनी बस चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया तथा मिनी बस एक बंकर से जा टकराई। हादसे के समय मिनी बस में 23 यात्री सवार थे। इस हादसे में तीन छात्रों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को पास के जिला अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी मृत या घायल की पहचान नहीं हो पाई थी।