ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
मुंबई विवि का परीक्षा परिणाम घोषित न होने से विद्यार्थियों में रोष
By Deshwani | Publish Date: 16/8/2017 4:45:10 PM
मुंबई विवि का परीक्षा परिणाम घोषित न होने से विद्यार्थियों में रोष

मुंबई, (हि.स.)। मुंबई विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा परिणाम न जारी किए जाने से विद्यार्थियों में आक्रोश देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि मुंबई विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. संजय देशमुख ने 15 अगस्त को परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने का ऐलान किया था। अब विद्यार्थी संगठन इस मामले में अदालत का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रहे हैं।

मुंबई विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किए जाने को लेकर विद्यार्थी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल सी. विद्यासागर राव से मुलाकात की थी। उसके बाद मुंबई विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. संजय देशमुख ने पहले 31 जुलाई, फिर 5 अगस्त उसके बाद 15 अगस्त को परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने का ऐलान किया था। परीक्षा परिणाम घोषित करने की तिथियों के बीत जाने से विद्यार्थियों में आक्रोश देखा जा रहा है।

 

अब विद्यार्थी संगठनों ने अदालती लड़ाई लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही 'रास्ता रोको आंदोलन' की तैयारी भी संगठनों द्वारा की जा रही है। युवा सेना के पूर्व सीनेट सदस्य प्रदीप सावंत ने कहा कि मुंबई विश्वविद्यालय परीक्षा परिणाम घोषित करने में असफल रहा है, इसलिए रास्ता रोको आंदोलन किया जाएगा। मनविसे के सुधाकर तांबोली ने कहा है कि राज्यपाल के हस्तक्षेप के बाद भी परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुआ है। इसलिए संगठन अब आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए आंदोलन करेगा। साथ ही मामले को अब न्यायालय में ले जाया जाएगा।

 

अभाविप के मुंबई मंत्री रवि जायसवाल ने भी मामले को न्यायालय में ले जाने की बात कही हैै। राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस के एड. अमोल मातेले ने कहा है कि पार्टी के विधायकों ने सदन में आक्रामक रुख अपनाया था, जिसके चलते कुछेक परीक्षा परिणाम जारी हुए हैं। हम कुलगुरु के इस्तीफे की मांग को लेकर अपनी भूमिका पर अड़े हुए हैं। इसके लिए हम प्रतिनिधिमंडल के साथ शीघ्र ही राज्यपाल से मिलेंगे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS