ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
स्वतंत्रता दिवस पर आकर्षण का केन्द्र बने बाघिन त्रुशा के चार शावक
By Deshwani | Publish Date: 16/8/2017 3:32:52 PM
स्वतंत्रता दिवस पर आकर्षण का केन्द्र बने बाघिन त्रुशा के चार शावक

कानपुर, (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस पर शहर में जगह-जगह शहरवासियों ने जहां जश्न-ए-आजादी मनाई तो वहीं प्राणि उद्यान में बाघिन त्रुशा के चार शावकों ने जू प्रेमियों का खूब मनोरंजन किया। शावकों की अटखेलियों के चलते ज्यादातर दर्शक बाघिन के बाड़े के पास ही नजर आये। 
प्राणि उद्यान में बाघिन त्रुशा ने करीब तीन माह पहले चार शावकों को जन्म दिया था। इन्हें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दर्शकों के लिए बड़े बाड़े में शिफ्ट किया गया था। चिड़ियाघर घूमने आने वाले ज्यादातर दर्शक बाघिन त्रुशा के नन्हें शावकों का दीदार करते नजर आये। दर्शकों को देख शावक व मां त्रुशा ने अटखेलियां कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कभी ये शावक मां के साथ उछल कूद मचा रहे थे तो कभी मां त्रुशा शावकों को जीवन शैली के दांव पेंच सिखाती नजर आई। शावक भी कहीं रस्सी पकड़ कर झूला झूल रहे तो कहीं एक दूसरे से लड़ते और फुटबाल खेलते नज़र आये। यही नहीं कभी शावक अपनी मां त्रुशा के ऊपर चढ़ जाते तो कभी त्रुशा के पीछे पीछे भागने में लग जाते। बाघिन और उसके शावकों का इस कदर प्यार देख कर दर्शकों ने सेल्फी लेकर खूब मनोरजंन किया। परिवार सहित चिड़ियाघर घूमने गये रणजीत सिंह ने बताया कि वह हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर यहां आते हैं। इस बार त्रुशा के शावकों की अटखेलियां यादगार बन गईं। 
सन 1976 से कानपुर चिड़ियाघर में कार्यरत कीपर रमेश चन्द्र ने बताया कि बाघिन त्रुशा को गुजरात के जूनागढ़ से 2010 में लाया गया था। तबसे लेकर वह चार बार मां बन चुकी है और 13 शावकों को अब तक जन्म दिया है। इनमें कुछ शावकों को छत्तीसगढ़, रायपुर, व चंडीगढ़ भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि तीन महीने पहले जन्मे ये शावक अपनी मां बाघिन त्रुशा के साथ वैसे ही रहते है जैसे एक मां अपने बच्चों के साथ रहती है। बाघिन त्रुशा भी इनका बहुत ध्यान रखती है। यहां पर हम इनकी साफ सफाई से लेकर खाने पीने तक का ध्यान रखते हैं। कीपर ने बताया कि खाने में इन शावकों और त्रुशा को ढ़ाई़ किलो दूध, आठ कच्चे अंडे, कैल्शियम, आठ किलो मुर्गा दिया जाता है। 
प्राणि उद्यान निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर त्रुशा और उसके चार शावकों को दर्शकों के लिए बड़े बाड़े में शिफ्ट किया गया था। इन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इसके अलावा शेर अजय व शेरनी नंदिनी की शावक सुंदरी को भी दर्शकों ने खूब देखा। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS