राज्य
प्रधानमंत्री से मिलने दिल्ली रवाना होंगे मुख्यमंत्री सोनोवाल
By Deshwani | Publish Date: 16/8/2017 3:19:00 PMगुवाहाटी, (हि.स.)। असम में दूसरी बार आई बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है। राज्य सरकार प्रभावितों को राहत पहुंचाने में जुटी हुई है। राज्यवासी पहली बाढ़ से पूरी तरह से उबर भी नहीं पाए थे, कि दूसरी बार पहले से भी अधिक बाढ़ ने भयावह रूप धारण कर लिया है। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल बुधवार की शाम को नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर बाढ़ की स्थिति से अवगत कराएंगे।
मुख्यमंत्री मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह राजधानी के खानापाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद हेलीकॉप्टर से निचले असम के कई इलाकों का हवाई जायजा लिया था। साथ ही सभी प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों से चर्चा कर स्थिति का जायजा लिया। इस प्राकृतिक आपदा से प्रधानमंत्री को सोनोवाल अवगत कराने के साथ ही केंद्र से मदद की गुहार लगाएंगे।