राज्य
कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गापुर के 34 नम्बर वार्ड में पुनर्मतदान
By Deshwani | Publish Date: 16/8/2017 1:54:51 PMदुर्गापुर, (हि.स)। कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गापुर के 34 नम्बर वार्ड के 440 नम्बर बूथ पर पुनर्मतदान जारी है। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी (पूर्व) अभिषेक मोदी के नेतृत्व में 300 पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में मतदान कराया जा रहा है। यहां मतदाताओं की संख्या 1351 है।
पिछले 13 जुलाई को अन्य पांच पालिकाओं और एक नोटिफाइड एरिया के साथ दुर्गापुर में भी चुनाव था। उस दिन दुर्गापुर में मतदान के दिन विभिन्न इलाकों में अशांति का माहौल व्याप्त हो गया। ठप्पा वोट, विरोधी दल के पोलिंग एजेंटों के बूथ से बाहर कर देने, मतदाताओं को डराने-धमकाने सहित कई आरोप शासक दल पर लगा था। हालाकि 34 नम्बर वार्ड के 404 नम्बर बूथ में भाजपा कार्यकर्ताओं पर तांडव मचाने का आरोप लगा था और ईवीएम को भी तोड़ दिया गया था। इसी कारण बुधवार को फिर से यहां मतदान कराया जा रहा है।