राज्य
सप्ताह में चार दिन चलेगी सुहेलदेव एक्सप्रेस
By Deshwani | Publish Date: 16/8/2017 12:59:26 PMलखनऊ, (हि.स.)। रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए सुहेलदेव एक्सप्रेस को 20 अगस्त से सप्ताह में चार दिन चलाएगा। यह ट्रेन अभी सप्ताह में तीन दिन चलती है। साथ ही अब बादशाहनगर और गोमतीनगर रेलवे स्टेशनों से भी कुछ ट्रेनों को संचालित किया जाएगा।
लखनऊ मंडल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए सुहेलदेव एक्सप्रेस को 20 अगस्त से सप्ताह में चार दिन चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह ट्रेन 20 अगस्त से आनंद विहार से रविवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। वहीं 21 अगस्त से गाजीपुर सिटी से लखनऊ जंक्शन होते सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी।
अधिकारी ने बताया कि ऐशबाग स्टेशन पर बन रहे मुख्य प्रवेश हाल पर आने वाले समय में कई ट्रेनों का ठहराव किया जाएगा। ऐसे में यात्रियों की संख्या भी बढ़ेगी। प्रवेश हाल में यात्रियों के बैठने की क्षमता भी इसी के अनुसार तय की जाएगी। साथ ही रिजर्वेशन सेंटर पर यात्रियों की सुविधा के लिए एलईडी वाले डिस्प्ले बोर्ड भी लगाए जाएंगे।