राज्य
नक्सली विस्फोट में तीन जवान घायल
By Deshwani | Publish Date: 16/8/2017 12:57:04 PMजगदलपुर, (हि.स.)। सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा मंगलवार को किए गए बारूदी सुरंग के विस्फोट से तीन जवान घायल हो गए। विस्फोट के बाद दोनों ओर से गोली बारी हुई, घायल जवान को उपचार के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज लाया गया है।
सुकमा पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने बताया कि पुलबगड़ी थाना क्षेत्र से सोमवार को स्पेशल टास्कफोर्स और जिला आरक्षित बल संयुक्त रूप से गश्त पर निकला था। मंगलवार को जब जवान वापस लौट रहे थे तो परिया जंगल के पास घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस बल पर विस्फोट किया, दोनों ओर से गोलीबारी हुई जिसमें जिला आरक्षित बल के तीन जवान बोदी चिन्ना, कट्टम रामा, मड़कम सन्ना गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवानों को बेहतर उपचार के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज लाया गया है।