राज्य
विश्व पुलिस खेल में उदयपुर के कॉन्स्टेबल भूपेंद्र ने जीता रजत
By Deshwani | Publish Date: 16/8/2017 10:58:48 AMउदयपुर, (हि.स.)। राजस्थान पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल (यातायात) भूपेंद्र व्यास ने विश्व पुलिस खेल, अमेरिका में पुश एंड पुल्ल खेल में रजत पदक प्राप्त किया है।
भूपेंद्र उदयपुर में नियुक्त हैं इसलिए उनकी इस सफलता से उदयपुर के खेल जगत और पुलिस महकमे में भी खुशी है। खेल प्रेमियों ने इसे उदयपुर के लिए उपलब्धि बताया है।
इन खेलों में जाने से पहले भूपेंद्र को भामाशाह योजना से आर्थिक मदत की तलाश थी। महकमे ने अनुमति तो दी लेकिन आर्थिक मदद का प्रावधान नहीं हो पाया। उदयपुर पावर लिफ्टर असोसिएशन ने भी यह मुद्दा उठाया था। इन सब परिस्थितियों से जूझते हुए भूपेंद्र का मेडल जीतना भी चर्चा का विषय बना हुआ है।