ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
आजादी के दीवानों के बलिदान व अथक परिश्रम से मिली आजादी : केशव प्रसाद मौर्य
By Deshwani | Publish Date: 15/8/2017 2:06:14 PM
आजादी के दीवानों के बलिदान व अथक परिश्रम से मिली आजादी : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ,  (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने मंगलवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस उत्सव को मनाया। 
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए केशव मौर्य ने 71वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को अपनी हार्दिक बधाई दी और कहा कि आजादी के दीवानों के बलिदान व अथक परिश्रम के परिणाम स्वरूप हम आज यह गौरवपूर्ण उत्सव मना रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि आज जहां हम देश की आजादी का 71वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे है। वहीं पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी मना रहे हैं जिनकी आंखों में अन्त्योदय का स्वपन था आज इसे साकार करने के संकल्प लेने का अवसर है। श्रेष्ठ भारत व समृद्ध भारत को साकार करने का अवसर है। आज हमें नये भारत के र्निमाण के लिए स्वच्छ भारत, भ्रष्टाचार मुक्त भारत, आतंकवाद मुक्त भारत, गरीबी मुक्त भारत, जातिवाद मुक्त भारत तथा सबका साथ-सबका विकास के संकल्प लेने अवसर है। हम सब अपने 71वें स्वतन्त्रता दिवस पर एक सेवा का संकल्प ले और नए भारत व श्रेष्ठ भारत का र्निमाण करें।
कार्यक्रम संयोजन कमल ज्योति पत्रिका के प्रबंध सम्पादक राजकुमार ने किया। इस अवसर पर सुशीला मिश्रा ने गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के उपरान्त राष्ट्रगान हुआ तथा मिष्ठान वितरण किया गया। प्रदेश कार्यालय में ध्वजा रोहण के अवसर प्रदेश सरकार के मंत्री श्रीकांत शर्मा, डॉ महेन्द्र सिंह, उपेन्द्र तिवारी, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश सह संपर्क प्रमुख नवीन श्रीवास्तव, प्रो श्यामनन्दन सिंह, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, महानगर महामंत्री पुष्कर मिश्रा, अनीता अग्रवाल, संजय गुप्ता, अजीत सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष परशुराम कुशवाहा, सह मुख्यालय प्रभारी चै लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी, रूमाना सिद्दीकी, पुष्पा सिंह चैहान, नीलम तिवारी, भावना सिंह, आदि अनेक प्रमुख नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS