राज्य
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोगों को दी शुभकामनाएं
By Deshwani | Publish Date: 15/8/2017 12:18:48 PMकोलकाता, (हि.स.)। 71वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानगर के रेड रोड पर स्वाधीनता दिवस मनाया गया। मुख्यमंत्री ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
कोलकाता के रेड रोड पर सुबह 9:58 बजे मुख्यमंत्री उपस्थित हुईं। सुबह 10:03 बजे राष्ट्रीय संगीत के साथ मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय झंडा फहराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कोलकाता पुलिस की ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ प्राप्त की। सुबह 10:05 बजे पदक वितरण कार्यक्रम हुआ। मुख्यमंत्री ने खुद अपने हाथों से पदक वितरण करके पुलिस अधिकारियों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। 10:10 बजे स्वाधीनता दिवस पर परेड की गई जिसमें रैफ ने तथा राज्य के दमकल विभाग कर्मियों ने परेड में भाग लिया।
इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। इस मौके पर सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगाए गए तथा विमानबन्दर रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न इलाकों में अतिरिक्त पुलिस तैनात की गई। मंत्री फिरहाद हकीम, शशी पांजा, मेयर शोभन चटर्जी, डेरेक ओब्रायन तथा नयना बनर्जी इस मौके पर उपस्थित रहीं। इसके अलावा देश-विदेश के दर्शकों की उपस्थिति रही।