राज्य
परेड में अभिवादन के दौरान अस्वस्थ हुए नवीन
By Deshwani | Publish Date: 15/8/2017 12:18:06 PMभुवनेश्वर, (हि.स.)। भुवनेश्वर के महात्मा गांधी मार्ग पर प्रदेश स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अचानक अस्वस्थ हो गए।
इसके बावजूद उन्होंने पूरे परेड के दौरान सलामी ली। हालांकि उन्हें अपने भाषण को छोटा करना पड़ा। भाषण को छोटा कर बीच में ही वह नवीन निवास चले गए। ह्यूमिडिटी अधिक होने के कारण उनके स्वास्थ्य बिगड़ने की बात कही जा रही है।
मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े सूत्रों ने बताया कि अब मुख्यमंत्री पूरी तरह से स्वस्थ हैं और पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।