राज्य
बाढ़ के कारण राजमार्ग में टूटन शुरू, यातायात बाधित
By Deshwani | Publish Date: 15/8/2017 11:21:23 AMफरक्का, (हि.स.)। राज्य में बाढ़ के कारण जिलों की हालत सुधरने का नाम नहीं ले रही है। मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का में बाढ़ के कारण सोमवार देर रात कई इलाकों में जल प्रवेश होना शुरू हो गया।
डुमानी नदी का पानी बढ़ने के कारण राजमार्ग के कई हिस्सों में टूटन देखी गई जिसके कारण फरक्का के साथ झारखण्ड का यातायात बाधित हो गया है। फिलहाल फरक्का बराज के 16 लॉकगेट खोल दिए गए हैं। फरक्का के कई इलाके जलमग्न हो चुके हैं। जिले में एक बार फिर बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। इसके अलावा सिंचाई विभाग ने कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी है।