ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
वाल्मीकिनगर गण्डक बराज से 05 लाख 10 हजार क्यूसेक पानी का जलस्त्राव
By Deshwani | Publish Date: 15/8/2017 9:26:28 AM
वाल्मीकिनगर गण्डक बराज से 05 लाख 10 हजार क्यूसेक पानी का जलस्त्राव

बगहा, (हि.स.) नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकिनगर गण्डक बराज से बीती रात 05 लाख 10 हज़ार क्यूसेक भारी पानी का जलस्त्राव बगहा अनुमण्डलीय क्षेत्र में कोहराम मचाना शुरू कर दिया है।
रातों रात सैकड़ों घरों में सैलाब आ गया है और घर गिरना शुरू हो गए हैं । खबर के मुताबिक भारत से सटे नेपाल के तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार वर्षा के बाद इलाके की सभी छोटी बड़ी नदियां उफ़ान पर हैं। 
बगहा,रामनगर, पिपरासी, भितहा व ठकराहा प्रखंडों के दो दर्ज़न गावों में बाढ़ का पानी घुस गया है। ग्रामीण बता रहे हैं कि पिछले 20 वर्षों में इतनी बड़ी त्रासदी नहीं आई थी। इधर गण्डक बराज के जर्जर 05 फाटकों पर भी खतरा मडरा रहा है। हालांकि जल संसाधन विभाग ने हाई अलर्ट घोषित कर सभी 36 फाटकों को ऊपर उठा दिया है। 
बाढ़ में फंसे लोगों को अब तक कोई सरकारी राहत नहीं मिली है। सैकड़ों एकड़ धान व गन्ना के फसलों को भारी हानि होने से किसानों को गहरा सदमा पहुंचा है। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS