राज्य
कश्मीर में मनाया पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस
By Deshwani | Publish Date: 14/8/2017 2:49:35 PMजम्मू, (हि.स.)। पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए सोमवार को दुख्तरान-ए-मिल्लत (डीईएम) ने कश्मीर में एक समारोह का आयोजन किया।
आसिया अंद्राबी की अध्यक्षता वाले संगठन के एक प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए राज्य के कई जिलों में कई समारोहों का आयोजन किया गया। पाकिस्तान की सुरक्षा और अखंडता के लिए तथा भारत से जम्मू और कश्मीर की स्वतंत्रता के लिए विशेष प्रार्थना आयोजित की गई। इस दौरान पाकिस्तानी राष्ट्रीय गान भी गाया गया।