राज्य
दक्षिणी निगम महापौर ने दिल्लीवासियों को दी जन्माष्टमी की बधाई
By Deshwani | Publish Date: 14/8/2017 1:09:09 PM नई दिल्ली, (हि.स.)। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की महापौर कमलजीत सहरावत ने दिल्लीवासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का कर्म करते रहने का उपदेश सार्वभौमिक और प्रांसगिक है। भगवान श्री कृष्ण का यह संदेश समस्त मानवता के लिए है। साथ ही सहरावत ने लोगों से मिल-जुलकर हर्षाेल्लास के साथ जन्माष्टमी का पर्व मनाने की अपील भी की है।