राज्य
गांधी शांति प्रतिष्ठान में पत्रकारिता पर संगोष्ठी का आयोजन
By Deshwani | Publish Date: 12/8/2017 3:43:54 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। राष्ट्र निर्माण में मीडिया हाउस और पत्रकारिता के लिए और बेहतर संभावनाएं क्या हो सकती हैं? बढ़ते मीडिया के आकार का सकारात्मक स्वरूप क्या होना चाहिए ? लोकतंत्र के प्रहरी समग्र मीडिया हाउसों की चुनौतियां क्या हैं? क्या मीडियाकर्मियों को स्वयं की बिरादरी में भेदभावपूर्ण व्यवहार नहीं होता? इन्हीं विषयों को केन्द्र में रखते हुए स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को दिल्ली के गांधी शांति प्रतिष्ठान (आईटीओ) में सुबह आरजेएस जयहिंद जयभारत कार्यक्रम में चर्चा होगी।
राम-जानकी संस्थान,नई दिल्ली द्वारा टीजेएपीएस कृषि विकास शिल्प केंद्र ,प. बंगाल के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम के संयोजक उदय कुमार मन्ना ने बताया कि राष्ट्र निर्माण में सरकार समाज और पत्रकार का कर्तव्य विषय पर संगोष्ठी, क्विज प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मीडियाकर्मी सकारात्मक पत्रकारिता की शपथ भी लेंगे।
इस अवसर पर पत्रकारों, समाजसेवियों और कलाकारों को मुख्य अतिथि द्वारा आरजेएस भारत-उदय सम्मान 2017 प्रदान किया जाएगा