राज्य
पाक गोलीबारी में महिला की मौत
By Deshwani | Publish Date: 12/8/2017 12:22:36 PMजम्मू, (हि.स.)। जम्मू संभाग के पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने एक बार फिर र्मोटार दाग संधर्ष विराम का उल्लंघन किया है। शनिवार सुबह पाक ने बिना किसी उकसावे के पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा तथा वहां बसे रिहायशी इलाकों को निशाना बना गोलीबारी कर र्मोटार शेल दागे। पाक द्वारा की गई गोलीबारी के दौरान एक महिला की र्मोटार के स्पलिंटर लगने से मौत हो गई। भारतीय सेना ने भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। महिला की पहचान 40 साल की रुकैया बी निवासी धरना पुंछ के रूप में हुई है।