राज्य
मुख्यमंत्री के खिलाफ भाजपा का शनिवार को विरोध प्रदर्शन
By Deshwani | Publish Date: 12/8/2017 9:28:44 AMकोलकाता, (हि.स.)। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ शनिवार को दिलीप घोष के नेतृत्व में भाजपा विरोध प्रदर्शन करेगी। ममता के खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन भाजपा द्वारा उनके इलाके हाजरा में ही किया जाएगा।
साथ ही, तृणमूल के खिलाफ ‘तृणमूल तोषण छोड़ो’ (तृणमूल तुष्टिकरण छोड़ो) की नारेबाजी भी भाजपा की ओर से की जाएगी। इस प्रदर्शन में राज्य भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के अलावा, सह अध्यक्ष सायन्त बसु, देवश्री चौधरी, राजू बनर्जी सहित कई प्रमुख नेता भाग लेंगे। पंचायत वोट के पहले तृणमूल को राज्य से हटाने के उद्देश्य को लेकर ही गेरुआ शिविर की ओर से यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। तृणमूल के ‘मुस्लिम तोषण’ नीति के खिलाफ राज्यभर में भाजपा की ओर से साक्षरता अभियान चलाया जाएगा। शनिवार को नए सिरे से मुख्यमंत्री के खिलाफ बिगुल बजाकर लोगों को दल में शामिल करने की कोशिश की जाएगी।