ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
राजधानी में बदली का मौसम, कई हिस्सों में बारिश की सम्भावना
By Deshwani | Publish Date: 11/8/2017 4:19:38 PM
राजधानी में बदली का मौसम, कई हिस्सों में बारिश की सम्भावना

लखनऊ, (हि.स.)। राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। गुरुवार को हुई तेज बारिश का असर शुक्रवार को भी नजर आया। दोपहर तक सूरज बादलों के बीच में ही छिपा रहा। हालांकि मौसम में उमस भी देखने को मिली। मौसम विभाग ने प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों बारिश की सम्भावना जतायी है। 
आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री, अलीगढ़ का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री, इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री, बहराइच का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसके अलावा बांदा का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री, बरेली का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री, गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री, झांसी का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री, कानपुर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री, लखनऊ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया।
वहीं मेरठ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री, मुरादाबाद का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री और वाराणसी का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है। बीते 24 घंटों में प्रमुख शहरों में इलाहाबाद और मेरठ सबसे गरम रहे, यहां का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री दर्ज किया गया।
विभाग के मुताबिक अगले चौबीस घण्टों में आसमान में बादल छाये रहेंगे। राजधानी और आसपास के इलाकों में बारिश और गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी शनिवार को बारिश हो सेकती है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS