राज्य
जगन्नाथपुरी तीर्थयात्रा के लिए शनिवार को जाएगी विशेष ट्रेन
By Deshwani | Publish Date: 11/8/2017 3:24:26 PMसागर, (हि.स.)। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सागर जिले से तीर्थ यात्रियों का जत्था शनिवार, 12 अगस्त को विशेष ट्रेन द्वारा जगन्नाथपुरी तीर्थ यात्रा के लिये भेजा जाएगा।
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के जिला नोडल अधिकारी ने बताया कि सागर रेल्वे स्टेशन से 12 अगस्त को रात्रि 21.45 बजे तीर्थ यात्रियों का जत्था विशेष ट्रेन द्वारा जगन्नाथपुरी रवाना होगा। उन्होंने चयनित तीर्थ यात्रियों से अपील की है कि वे अपने साथ परिचय पत्र या आधार कार्ड की मूल प्रति अवश्य लेकर आयें।