ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक पहुंचे सतपाल महाराज के आश्रम
By Deshwani | Publish Date: 11/8/2017 3:05:05 PM
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक पहुंचे सतपाल महाराज के आश्रम

हरिद्वार, (हि.स.)। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के समर्थकों और मेयर मनोज गर्ग के बीच विवाद को सुलझाने के लिए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने प्रयास तेज कर दिये हैं। दोनों ही नेताओं के भाजपा से जुड़े होने के चलते पार्टी की फजीहत को रोकने के लिए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने पहल शुरू कर दी है। देर रात सतपाल महाराज के आश्रम में पहुंचकर मदन कौशिक ने आश्रम संचालकों से बातचीत की और मामले को बातचीत से हल करने का सुझाव दिया। हालांकि दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज होने के बाद बॉल कानून के पाले में खिसक गई है लेकिन फिर भी समझौते के प्रयास मदन कौशिक की ओर से जारी है।

धर्मनगरी में गुरुवार की मूसलाधार बारिश आफत के साथ जिला प्रशासन और भाजपा के लिये मुसीबत लेकर आई। इस बारिश ने भाजपा की खूब किरकिरी कराई। भाजपा के ही सत्ताधारी मंत्री सतपाल महाराज के आश्रम की एक दीवार और गेट को ध्वस्त करने के दौरान नगर के मेयर मनोज गर्ग और उनके समर्थकों का आश्रम समर्थकों से झड़प हो गया। विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों की ओर से पथराव व लाठी-डंडे चले। पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाला तो लाठी डंडे और पथराव तो थम गया पर सियासत गर्मा गई।

भाजपा के मेयर मनोज गर्ग और भाजपा के ही कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के भक्तों ने बीच का विवाद पुलिस थाने में पहुंच गया, जहां दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज हो गया। इस प्रकरण में सतपाल महाराज के समर्थन में हरिद्वार भाजपा के चार विधायक आदेश चौहान, स्वामी यतीश्वरानंद, सुरेश राठौर और संजय गुप्ता के साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष जयपाल चौहान भी समाने आए। इन सभी ने मेयर के कृत्य की निंदा करते हुए सतपाल महाराज के साथ होने की बात कह दी। दोनों कद्दावर नेताओं के विवाद की गूंज देहरादून मुख्यमंत्री आॅफिस तक पहुंची तो नगर विधायक कैबिनेट मंत्री और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मदन कौशिक ने इस विवाद को खत्म करने के लिए देर रात्रि बजे सतपाल महाराज के आश्रम में पहुंचकर आश्रम के संचालकों से बातचीत कर मामले को सुलझाने की कोशिश की गई। महाराज के हरिद्वार से बाहर होने के चलते प्रकरण में सुलह का प्रयास विफल रहा। 

आश्रम के ही एक सेवक ने बताया कि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने आश्रम संचालकों से बातचीत की ओर विवाद को खत्म करने का सुझाव दिया है। जिस पर अभी कोई सहमति नहीं बन पाई है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS