राज्य
रविवार को खुले रहेंगे मनपा के सभी विद्यालय
By Deshwani | Publish Date: 11/8/2017 1:54:31 PMमुंबई, (हि.स.)। मराठा मोर्चा के कारण नौ अगस्त को बंद रहने वाले मनपा विद्यालय आगामी रविवार को खुले रहेंगे। यह आदेश शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी किया गया है।
किसी तरह के दंगा फसाद की स्थिति से बचने के लिए मराठा मोर्चा के कारण नौ अगस्त को मनपा विद्यालय बंद थे। विद्यार्थियों का नुकसान न हो, इसके लिए रविवार को विद्यालयों के खुले रहने का आदेश जारी किया गया है। इस संदर्भ में मनपा के एक मुख्याध्यापक ने बताया कि शिक्षा अधिकारी का आदेश विद्यालयों को शुरू करने के लिए मिला है, पर दक्षिण मुंबई के मनपा विद्यालयों को खुला रखा जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि रविवार होने के कारण बच्चे स्कूल नहीं आएंगे, इसलिए प्रशासन को अवगत करा दिया गया है कि रविवार के बदले दो शनिवार को पूरा दिन स्कूल चलाकर बच्चों की पढ़ाई को जारी रखा जा सकता है। इसलिए संभावना ये भी है कि रविवार के बदले दो शनिवार को बच्चों को पूरा दिन पढ़ाया जाए।