राज्य
खुले में शौच मुक्त करने अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी
By Deshwani | Publish Date: 11/8/2017 1:15:14 PMकांकेर, (हि.स.)। स्वच्छ भरत मिशन में कांकेर शहर को खुले में शौच मुक्त करने हेतु नगर पालिका के सभी कर्मचारी-अधिकारियों कि ड्यूटी सुबह पांच से सात बजे तक लगाई गई है। नगर ने सभी वार्डों में खुले में शौच वाले स्थानों का चयन किया गया है। चयनित स्थान एवं उसके आस-पास शौच करने से लोगों को रोका जाए।
दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन द्वारा निर्मित प्रेणना क्षेत्र स्तरीय समिति अन्नपूर्णापारा, जीवन ज्योति क्षेत्र स्तरीय समिति एमजी वार्ड, शिव क्षेत्र स्तरीय समिति शिव नगर एवं समृद्धि क्षेत्र स्तरीय समिति आमापारा वार्ड की महिलाएं, जिसमें दस या दस से अधिक समूह से जुड़ी हुई है, उन सभी को खुले में शौच मुक्त करने के लिए कमर कस ली गई है।
इन समितियों की महिलाएं सुबह पांच बजे से महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों को खुले में शौच जाने से रोक रही है। जिन घरों में शौचालय बनने की जगह नहीं है उनको क्षेत्र स्तरीय समितियों की महिलाओं द्वारा निकटतम सामुदायिक शौचालय जाने हेतु दबाव बनाया जा रहा है। समिति की महिलाओं एवं नगर पालिका कर्मचारी द्वारा समझाते हुए बताया जा रहा है कि अगर कोई खुले में शौच करते पकड़ा जाता है तो नगर पालिका द्वारा 100 से 500 तक जुर्माना लगाया जाएगा। समिति के सदस्यों द्वारा मुहल्ला सभा, रैली एवं घर घर सम्पर्क कर लोगों को खुले में शौच नहीं करने हेतु जागरूक किया जा रहा है।