ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
लगातार बरसात के चलते ब्रह्मपुत्र समेत सहायक नदियों के जलस्तर में वृद्धि
By Deshwani | Publish Date: 11/8/2017 12:22:31 PM
लगातार बरसात के चलते ब्रह्मपुत्र समेत सहायक नदियों के जलस्तर में वृद्धि

गुवाहाटी, (हि.स.)। असम समेत पूर्वोत्तर में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बरसात के चलते ब्रह्मपुत्र समेत उसकी सहायक नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। प्रशासन ने बाढ़ की आशंका के मद्देनजर कुछ प्रमुख इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया है।

ऊपरी असम के डिब्रूगढ़ जिले में ब्रह्मपुत्र नद के जलस्तर में तेजी से बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार डिब्रूगढ़ में ब्रह्मपुत्र का जलस्तर खतरे के निशान से छह सेमी ऊपर दर्ज किया गया है। वहीं जोरहाट के टीयक में भी जलस्तर में वृद्धि देखी गई है। ब्रह्मपुत्र के पानी के चलते रेलवे ट्रैक के बहने की भी सूचना मिली है।

वहीं, ब्रह्मपुत्र के बीचों-बीच स्थित विश्व के सबसे बड़े नदी दीप माजुली जिले में भी ब्रह्मपुत्र के बढ़ते जलस्तर का असर देखा जा रहा है। बीती रात के दौरान 25 गांव बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। प्रशासन ने बढ़ते जलस्तर को देखते हुए निमातीघाट और माजुली में फेरी सेवा को बंद कर दिया है। वहीं राष्ट्रीय अभयारण्य काजीरंगा में भी फिर से ब्रह्मपुत्र नद के बाढ़ का पानी घुसने लगा है। जंगली जीव पड़ोसी जिले कार्बी आंग्लांग के ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों की ओर पलायन करने लगे हैं। ज्ञात हो राज्य में इस वर्ष की यह तीसरी बाढ़ होगी।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS