राज्य
वर्णिका छेड़छाड़ प्रकरण: दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर ले गई पुलिस
By Deshwani | Publish Date: 11/8/2017 10:31:29 AMचंडीगढ़, (हि.स.)। चंडीगढ़ हाई प्रोफाइल छेड़छाड़ मामले में दोनों आरोपियों को कोर्ट से दो दिन की रिमांड पर लेने के बाद पुलिस ने जहां देर रात तक आरोपी विकास बराला और आशीष से पूछताछ की। वहीं घटनास्थल पर दोनों आरोपियों को साथ लेकर क्राइम सीन री-क्रिएट कर तथ्य जाने।
डीएसपी सतीश कुमार की अध्यक्षता में पुलिस की तीन गाड़ियों से घटनास्थल पर आरोपियों को ले जाया गया। जहां पुलिस ने आरोपियों से घटना के असल तथ्य जानने की कोशिश की। इसके बाद दोनों आरोपियों का सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। जहां से मीडिया के सवालों से बचाते हुए दोनों आरोपियों को पुनः सेक्टर-26 थाना ले जाया गया। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद इन्हें 12 अगस्त को अदालत में पेश किया जाएगा।