राज्य
ओसी को धमकी देने के आरोप में युवक गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 11/8/2017 10:25:33 AMकोलकाता, (हि.स.)। सिंथी थाना के ऑफिसर इन चार्ज को फोन करके धमकाने और झूठ बोलने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। युवक का नाम संजय सिन्हा है जो पेशे से कम्प्यूटर इंजीनियर है। कोलकाता पुलिस ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया और कोलकाता लाया गया। उसे शुक्रवार को सियालदह अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस उससे पूछताछ के लिए कोर्ट में आवेदन कर सकती है।
पुलिस के अनुसार, चार अगस्त को उसने अपने को नैनीताल इलाके के एसएसपी बताकर सिंथी थाना के ओसी रघुनाथ हालदार को फोन पर धमकी दी। पहले उसने कहा कि एक नाबालिग का सिंथी इलाके से अपहरण किया गया। पुलिस ने पता किया लेकिन ऐसी कोई घटना नहीं घटी। इसके बाद रघुनाथबाबू के नेतृत्व में तलाशी अभियान चलाया गया। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। करीब एक घन्टे बाद फिर संजय ने सवाल करते हुए फोन कर कहा कि पुलिस कोई काम नहीं करती? यह छोटा सा काम नहीं कर सकती?
ऐसा आरोप है कि इसके बाद वह अटपटी बातें कहने लगा। इस घटना में पुलिस ने पता किया तो पता चला कि इस नाम का कोई पुलिस अधिकारी या कर्मी नहीं है। कोलकाता पुलिस ने आरोपी संजय को पकड़ने के लिए दिल्ली गई। अन्ततः संजय को उसके घर से पुलिस ने गिरफ्तार कर कोलकाता लाया गया।