ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
लखनऊ के दो बड़े अस्पतालों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया
By Deshwani | Publish Date: 10/8/2017 4:52:57 PM
लखनऊ के दो बड़े अस्पतालों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया

लखनऊ, (हि.स.)। पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर गुरुवार को लखनऊ के दो बड़े अस्पतालों सिविल और लोहिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। 

गोमतीनगर स्थित डा. राम मनोहर लोहिया संयुक्त चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का उद्घाटन प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया। 

इस मौके पर अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान महादान है। यह महायज्ञ है। इसमें सभी को बढ़-चढ़कर आहुति देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सबसे बड़ा समर्पण है। भाजपा के कार्यकर्ता काफी संख्या में रक्तदान के लिए आगे आ रहे हैं। यह समाज के प्रति हमारे कार्यकर्ताओं के समर्पण का प्रमाण है। 

मंत्री ने इस मौके पर रक्तदान समूह निर्देशिका का विमोचन भी किया। मंत्री राजेश अग्रवाल ने निर्देशिका को लोहिया अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. ओमकार यादव को भेंट किया। 

डा. ओमकार यादव ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि हमारे यहां का ब्लड बैंक काफी बड़ा है। उन्होंने बताया कि इस समय हमारे पास 600 यूनिट ब्लड उपलब्ध है। 1600 यूनिट ब्लड हम स्टोर कर सकते हैं। भाजपा के प्रान्त संगठन मंत्री बृजबहादुर और लखनऊ के जिला अध्यक्ष राम निवास यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। 

सिविल अस्पताल में सुनील बंसल ने किया उद्घाटन 

सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने किया। इस मौके पर पर्यटन एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी, परिवार कल्याण राज्यमंत्री स्वाति सिंह और भाजपा अवध प्रान्त के संगठन मंत्री बृजबहादुर, लखनऊ महानगर के भाजपा अध्यक्ष मुकेश शर्मा, उपाध्यक्ष सुनील यादव और भाजपा नेता सूरज श्रीवास्तव उपस्थित थे। 

वहीं अस्पताल की तरफ से चिकित्सा अधीक्षक डा. आशुतोष दुबे, पीएमएस के अध्यक्ष डा. अशोक यादव और सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डा. जावेद खान उपस्थित थे। 

डा. जावेद खान ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि इस समय हमारे पास 80 यूनिट ब्लड उपलब्ध है। हमारे ब्लड बैंक की छमता 600 यूनिट की है। सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर के उद्घाटन का समय प्रातः 09 बजे रखा गया था। सुनील बंसल के कार्यक्रम के निमित्त भाजपाई भी समय से पहले पहुंच गये। वहीं सरकार के दो मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी और स्वाति सिंह भी 09 बजे सिविल अस्पताल पहुंच गयी। दो मंत्री बंसल का इंतजार करती रही। सिविल में कार्यक्रम भी ब्लड बैंक के अन्दर ही रखा गया था। अस्पताल प्रशासन ने फीता काटने के लिए ब्लड बैंक के गेट पर बंधवा दिया। इसलिए मरीजों को आने जाने से रोक दिया गया। बंसल के काफी देर से पहुंचने के कारण मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS