ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
भाजपा में चले गए सभी भू माफिया, मिलेगा मंत्री पद: अखिलेश
By Deshwani | Publish Date: 10/8/2017 3:31:32 PM
भाजपा में चले गए सभी भू माफिया, मिलेगा मंत्री पद: अखिलेश

लखनऊ, (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने बीते दिनों विधानसभा में मिले पाउडर को भी एक सोची समझी साजिश का हिस्सा बताया। उन्होंने प्रदेश सरकार में सपाइयों का उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिस तरह दूध पिलाया गया, उसी तरह चोटी काटी जा रही है। अफवाह है पूर्व विधायकों के पास निरस्त करने के लिए विधानसभा में पाउडर रखवाया गया था। 
अखिलेश ने गुरुवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश सरकार ने भू-माफिया पर एक्शन लेने की बात की थी लेकिन अब तो सभी भू-माफिया भारतीय जनता पार्टी में चले गए हैं। सुना है आने वाले समय में कुछ तो मंत्री बनने जा रहे हैं, अब इनके खिलाफ कैसे कार्रवाई सम्भव है।

कानून व्यवस्था की स्थिति किसी से छिपी नहीं 
बलिया जिले के रागिनी हत्याकाण्ड का हवाला देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति किसी से छिपी नहीं है, बलिया में जो कुछ हुआ वह गम्भीर घटना है। सरकार बलिया की घटना पर एक्शन की बात कह रही है लेकिन एक बेटी की जान चली गई। उन्होंने कहा कि लोग भगवा अगौंछा लपेटने के बाद पुलिस के इकबाल को लगातार चुनौती दे रहे हैं। थानाध्यक्ष के साथ पुलिसकर्मी पीटे जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक के घर के अन्दर घुसकर हमला किया जा रहा है। मुख्यमंत्री प्रदेश का दौरा करते रहते हैं लेकिन अफसर मस्त ही रहते हैं। उन्होंने कहा कि हम पर आरोप लग रहे थे कि, थाना हम चलाते थे लेकिन अब हम पूछ रहे हैं कि थाना कौन चला रहा है। ये कौन सा मर्यादा वाला राम राज्य है।
 
सपाइयों को परेशान कर रही पुलिस
सपा अध्यक्ष ने योगी सरकार में पुलिस पर सपाइयों का परेशान करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस हमारे लोगों को परेशान कर रही है। पुलिस की मदद से इस वक़्त सबसे ज़्यादा वसूली हो रही है। औरैया, मैनपुरी, कन्नौज आगरा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय हो रहा है। इसको मैंने खुद पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह से बात की, पर वह कुछ भी बोलने और करने की स्थिति में नहीं हैं।
अखिलेश ने कहा कि हमारे पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों को फंसाया जा रहा है। जिला पंचायत सदस्यों पर 302 और 376 के मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। अपने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख बनवाने के लिए भाजपा वाले पुलिस का इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा के लोग हमारे बीडीसी सदस्यों को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 100 नम्बर की व्यवस्था हमने दी थी सबने तारीफ की लेकिन इस सरकार ने इस व्यवस्था का सत्यानाश कर दिया। उन्होंने योगी सरकार पर पुलिस भर्ती रोकने का भी आरोप लगाया। 
सपा अध्यक्ष ने हरियाणा के विकास बराला मामले पर पूछे सवाल पर कहा कि इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं उन्होंने कल फैजाबाद जाते समय पार्टी की 200 गाड़ियों के टोल प्लाजा पर टैक्स दिए बिना गुजरने पर कहा कि हम 200 गाड़ियों के बजाय 1000 गाड़ियों का टैक्स राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को दे देंगे।

बुक्कल नवाब को बनाया जा रहा कैबिनेट मंत्री!
अखिलेश ने कहा कि जो लोग नेताजी के सम्मान की बात कर रहे हैं वह भाजपा से मिल गए हैं नेताजी को अपमानित किया जा रहा है। बुक्कल नवाब द्वारा सपा छोड़ने और विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने पर कहा कि नवाब साहब गले मिल जाएं तो सोचिए क्या होगा? जिन को जेल जाना था वह भाजपा में गए। सपा अध्यक्ष ने कहा अब नवाब साहब को महत्वपूर्ण विभाग का कैबिनेट मंत्री बनाया जा रहा है। भाजपा के लोग जनता के बीच जाने से घबरा रहे हैं इसलिए एमएलसी तोड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई ऐसा विधायक नहीं है जो त्याग करे। कोई सीट खाली कर दीजिये लड़ लीजिये चुनाव।
अखिलेश ने कहा कि अभी कुछ महीने ही गुज़रे हैं लेकिन हालात खराब हैं। लाखों मज़दूर बेरोज़गार हो गए। बिजली की स्थिति बहुत खराब हो गई है। उन्होंने कहा दिल्ली वाले बहुत ट्वीट करते थे, अब नहीं करते कि यूपी बिजली खरीद ले। वहीं उन्होंने शिया वक़्फ़ बोर्ड के राम जन्म भूमि बाबरी मस्जिद मामले के हलफ़नामे पर कहा कि कानून से बढ़ कर कुछ नहीं है। 
सपा अध्यक्ष ने कहा हमने रायबरेली और गोरखपुर में एम्स के लिए मुफ्त ज़मीन दी है। देशभर में कहीं आज तक इतनी जल्दी मेट्रो नहीं बनी। वाराणसी में भी मेट्रो बना देना चाहिए। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे बेहतरीन है। प्रदेश सरकार का बजट विकास रोकने वाला था। एम्बुलेन्स बढ़ाते और यूपी 100 की गाड़ियां खरीदते तो बेहतर व्यवस्था होती। 
 
नेताजी और मेरी गाड़ियां को छीना
अखिलेश ने नीति आयोग पर तंज कसते हुए कहा कि पूर्वांचल का एक्सप्रेस वे क्या नीति आयोग बनाएगा? नीति आयोग ने कभी मदद नहीं की। अखिलेश ने कहा कि मेरी और नेताजी की गाड़ी छीन ली गई। तीन लाख चली हुई अम्बेसडर मुझे दी गई। मेरी तीन गाड़ी मायावती को दे दी गई हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS