ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
मराठा मोर्चा में शामिल होकर लौट रहे पांच लोगों की अलग-अलग सड़क हादसों में मौत
By Deshwani | Publish Date: 10/8/2017 1:28:54 PM
मराठा मोर्चा में शामिल होकर लौट रहे पांच लोगों की अलग-अलग सड़क हादसों में मौत

मुंबई, (हि.स.)। मुंबई में आयोजित मराठा मोर्चा में शामिल होकर लौट रहे पांच लोगों की अलग-अलग दुर्घटनाओं में मौत हो गई। दो लोगों की मौत मुंबई के वडाला में हुई है, जबकि तीन अन्य की मौत येवला-औरंगाबाद मार्ग पर अलग-अलग दुर्घटनाओं में हुई।
गौरतलब है कि मुंबई में विशाल मराठा मोर्चे का आयोजन किया गया था। इस मोर्चे में शामिल होने के लिए मुंबई महानगर के कोने-कोने के अलावा राज्य के जिलों से भारी संख्या में लोग मुंबई आए हुए थे। मोर्चे के बाद लोग अपने-अपने घरों को लौट रहे थे कि दुर्घटनाएं घटित हो गईं। मुंबई शहर के वडाला में एक ट्रक की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई तो येवला-औरंगाबाद मार्ग पर खारगांव पाटी के समीप तीन अलग-अगल दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई। साथ ही यहां घटित हुई दुर्घटना में चार लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी सूचना है। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS