राज्य
अब अस्प्ताल में प्रतिदिन बदली जाएगी चादर
By Deshwani | Publish Date: 10/8/2017 9:56:42 AMकोलकाता, (हि.स.)। अब प्रतिदिन सरकारी अस्पतालों में चादर बदले जाएंगे। इसके लिए रोगियों को शिकायत नहीं करनी पड़ेगी।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कई बार सरकारी अस्पतालों में गन्दी चादर बिछाने की शिकायत दर्ज की गई। इसलिए अस्पताल पक्ष की ओर से सरकारी अस्पतालों में रोज चादर बदलने का निर्णय लिया गया। हर दिन अलग रंग के चादर बिछाए जाएंगे।
रंग इस प्रकार हैं
सोमवार - डीप पिंक, मंगलवार - रॉयल ब्लू, बुधवार - लाइट ब्लू, गुरुवार - ग्रीन, शुक्रवार - व्हाइट, शनिवार - स्काई ब्लू, रविवार -येलो कलर।