ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
अगस्त क्रान्ति पर कांग्रेसियों ने जेल भरो आन्दोलन में दिखाया दमखम
By Deshwani | Publish Date: 9/8/2017 4:08:47 PM
अगस्त क्रान्ति पर कांग्रेसियों ने जेल भरो आन्दोलन में दिखाया दमखम

वाराणसी, (हि.स.)। अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर बुधवार को सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जेल भरो आंदोलन में अपनी गिरफ्तारी देकर दमखम दिखाया। जनसमस्याओं को लेकर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता जे.पी. मेहता इंटर कालेज के पास जुटे। यहां पूर्व सांसद डा. राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय, जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, महानगर अध्यक्ष सीताराम केसरी की अगुवाई में पार्टी के झंडे के साथ अंग्रेजों के दलाल भारत छोड़ो-धोखेबाजों बेईमानों काशी छोड़ो नारे के साथ जिला मुख्यालय कूच कर गये। 
कांग्रेस के आन्दोलन को देख जिला प्रशासन ने पहले से ही जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य द्वार के निकट बैरिकेडिंग कर रखी थी। यहां पहुंचे कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बैरिकेडिंग फांदकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश करना चाहा तो पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ता अन्दर घुसने के लिए पुलिस कर्मियों के साथ धक्कामुक्की कर केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ उग्र नारेबाजी करते रहे। 
पूर्व सांसद डा. राजेश मिश्र ने केंद्र सरकार पर निशाना साध तानाशाही रवैया अपनाने और वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं के तेवर देख पुलिस बल ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ना चाहा तो कार्यकर्ता गिरफ्तारी के लिए अड़ गये और जबरन कलेक्ट्रेट परिसर में घुसने लगे। इसके बाद पुलिस बल ने पूर्व सांसद डा. राजेश मिश्रा की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें दो बसों में लाद कर पुलिस लाइन ले आई। बाद में उन्हें निजी मुचलका पर छोड़ दिया गया। 
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने 1000 से अधिक कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का दावा किया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने अगस्त क्रांति के दिन से ‘किसान बचाओ, रोजगार लाओ’ के नारे के साथ प्रदेश भर में सड़कों पर उतरने का ऐलान किया था। उसी के परिप्रेक्ष्य में आज जेल भरो आंदोलन किया गया।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS