राज्य
पाक की नापाक हरकतों पर लोगों में आक्रोश, फूंका पुतला
By Deshwani | Publish Date: 9/8/2017 4:04:40 PMहल्द्वानी, (हि.स.)। गुस्साए लोगों ने पाक की नापाक हरकतों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला जलाया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार से मामले में पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की है।
सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र पाठक के नेतृत्व में गंगोलीहाट मुख्य चौराहे पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतला फूंका। उन्होंने कृष्णाघाटी में पाकिस्तानी सेना की ओर से किए गए सीजफायर के उल्लंघन की निंदा की।
पाठक ने कहा कि पाकिस्तान सीमा पर धोखे से जवानों पर हमला कर अपनी कायरना हरकत से बाज नहीं आ रहा है। उन्होंने केन्द्र सरकार से सैनिकों को खुली छूट देने की मांग करते हुए कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आने वला है। ऐसे में उन्हें भारी नुकसान पहुंचाना होगा।
शहर के व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रख सीजफायर में शहीद हुए पवन सुगड़ा को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही कहा कि पाक की नापाक हरकतों का उसी के अंदाज में जवाब देना होगा। इस दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गंगोलीहाट के पवन सुगड़ा की शहादत पर दु:ख व्यक्त किया।