राज्य
मुख्यमंत्री की सांवरलाल जाट के निधन पर संवेदना
By Deshwani | Publish Date: 9/8/2017 1:47:12 PMजयपुर, (हि.स.)। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री, सांसद एवं राज्य किसान आयोग के चेयरमेन प्रो. सांवरलाल जाट के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
राजे ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि स्व. सांवरलाल जी एक सजग जनप्रतिनिधि और प्रदेश के बड़े किसान नेता थे। जीवन पर्यन्त उन्होंने किसानों, पशुपालकों, गरीब एवं पिछड़े सहित समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित रहकर कार्य किया। उनके निधन से हम सभी को अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।