राज्य
हैदराबाद में लगातार हो रही है तेज बारिश
By Deshwani | Publish Date: 9/8/2017 1:40:37 PMहैदराबाद, (हि.स.)। बुधवार प्रातः तीन बजे से अनेक हिस्सों में बारिश का क्रम लगातार जारी है। बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। राजधानी की कई हिस्सों में चार से छह सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
मौसम विज्ञान केन्द्र हैदराबाद के वैज्ञानिकों ने बताया कि राजधानी के अलावा तेलंगाना के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई। बारिश के चलते यहां आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है| सड़कों पर पानी आने से यातायात ठप है| मुश्किल से राज्य परिवहन निगम की बसें चल रही हैं।
हैदराबाद में भारी बारिश के चलते निचली बस्तियों में पानी भरने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है| नगरपालिका ने हालात पर निगरानी बढ़ा दी है।