राज्य
जंतर-मंतर पर महानदी बचाओ आंदोलन का दूसरा दिन
By Deshwani | Publish Date: 9/8/2017 12:57:54 PMभुवनेश्वर, (हि.स.)। महानदी को लेकर आगामी ओडिशा की ओर से नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर मंगलवार से शुरू हुए पांच दिवसीय महानदी बचाओ आंदोलन बुधवार को दूसरे दिन में प्रवेश कर गया है।
आगामी ओडिशा के अध्यक्ष सुदर्शन दास ने बताया कि ओडिशा की अनदेखी करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार महानदी पर बांध व बैरेज का निर्माण कार्य कर रही है। इससे महानदी के अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने कहा कि महानदी की रक्षा की मांग को लेकर य़ह आंदोलन चलाया जा रहा है और पांच दिनों तक य़ह आदोलन चलेगा। इस कार्यक्रम में दिल्ली में रहने वाले ओडिशा के लोग शामिल हो रहे हैं।