ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
विधानभवन में मराठा मोर्चे की गुंज, कामकाज 3 बजे तक स्थगित
By Deshwani | Publish Date: 9/8/2017 12:40:21 PM
विधानभवन में मराठा मोर्चे की गुंज, कामकाज 3 बजे तक स्थगित

मुंबई, (हि.स.)। मुंबई में बुधवार को भायखला से आजाद मैदान तक निकल रहे मराठा क्रांति मोर्चे की गुंज बुधवार को विधानभवन में भी महसूस की गई। मराठा समाज की विभिन्न मांगों के समर्थन में विपक्ष ने विधान भवन के दोनों सदनों में आक्रामक तरीके से मुद्दा उपस्थित किया। विपक्ष की आक्रामकता को देखते हुए दोनों सदनों का कामकाज दोपहर 3 बजे तक स्थगित कर दिया गया। 
जानकारी के अनुसार, बुधवार को सभागृह का कामकाज शुरू होने से पहले विधानभवन की सीढ़ियों पर बैठकर विपक्ष सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर रहा था। उस समय भाजपा विधायकों ने इस पर आक्षेप दर्ज करवाया और कहा कि यह सब पिछली सरकार का ही किया धरा है। इससे विपक्ष विफर गया। इससे कुछ देर तक स्थिति तनावपूर्ण बन गई थी। सत्तापक्ष व विपक्ष के विधायक एक दूसरे के विरुद्ध नारेबाजी की गई। हालांकि सुरक्षारक्षकों की मध्यस्थता से स्थिति नियंत्रित की जा सकी। विधानसभा में विपक्षी नेता राधाकृष्ण विखे पाटील व विधान परिषद में विपक्षी नेता धनंजय मुंडे ने मराठा समाज की विभिन्न मांगों पर विचार किए जाने की मांग की। धनंजय मुंडे ने मराठा समाज को सीधे आरक्षण दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर अब चर्चा की जरूरत नहीं है। इस मुद्दे पर उन्होंने सदन को स्थगित किए जाने की मांग की। इसी मुद्दे पर दोनों सदनों का कामकाज दोपहर 3 बजे तक स्थगित कर दिया गया है। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS