ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
स्नेचिंग व लूटपाट मामले में प्रथम स्थन पर यमुनापार
By Deshwani | Publish Date: 9/8/2017 12:26:49 PM
स्नेचिंग व लूटपाट मामले में प्रथम स्थन पर यमुनापार

नई दिल्ली, (हि.स.)। राजधानी दिल्ली के यमुनापार में बदमाशों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। यमुनापार में सबसे ज्यादा बदमाशों ने झपटमारी की वारदातों को अंजाम दिया। इस स्ट्रीट क्राइम (सड़क पर होने वाले अपराध) से लोग काफी डरे हुए हैं। कुछ माह पहले ही पुलिस ने 13 जिलों का स्ट्रीट क्राइम (सड़क पर होने वाले अपराध) को लेकर अध्ययन किया तो उसमें पता चला झपटमारी व लूटपाट जैसी वारदातों में यमुनापार प्रथम स्थान पर है। 
लूटपाट की वारदातों को लेकर दिल्ली के कुल 190 थानों का औसत निकाला जाए तो यह करीब प्रति थाने 9 के आसपास का बैठता है। वहीं, झपटमारी में औसतन करीब 28 से 30 वारदातें प्रति थाने होती हैं। अकेले यमुनापर के पांच थाना इलाके की जांच की गई तो पांच थानों में करीब 407 केस दर्ज हुए है। इसमें लूटपाट स्नेचिंग की वारदातें शामिल हैं। 
पुलिस के अनुसार, यमुनापार के न्य उस्मानपुर में 69, सीमापुरी में 85, सीलमपुर 32, आनंद विहार में सबसे ज्यादा 130 विवेक विहार में 90 केस दर्ज हुए है। वहीं रोहिणी जिले के समयपुर बादली में लूटपाट व स्नेचिंग के 37 केस , प्रशांत विहार 100 केस के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं महेन्द्रा पार्क में लूटपाट व स्नेचिंग के 36 केस दर्ज हुए। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS