ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
विकास बराला ने नहीं लिया समन, पुलिस ने किया तलब
By Deshwani | Publish Date: 9/8/2017 10:42:18 AM
विकास बराला ने नहीं लिया समन, पुलिस ने किया तलब

चंडीगढ़, (हि.स)। चंडीगढ़ के बहुचर्चित छेड़छाड़ प्रकरण में चंडीगढ़ पुलिस ने हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला को तलब किया है। चंडीगढ़ पुलिस की एक टीम बुधवार की सुबह सुभाष बराला के चंडीगढ़ के सेक्टर-सात स्थित निवास पर समन तामिल करवाने के लिए पहुंची लेकिन विकास ने समन लेने से इंकार कर दिया। 
इस नोटिस में विकास बराला को बुधवार की सुबह 11 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-26 पुलिस थाने में पेश होने के लिए कहा गया है। विकास बराला ने जब यह नोटिस नहीं लिया तो चंडीगढ़ पुलिस ने बराला के सरकारी आवास के घर के बाहर यह नोटिस चिपका दिया। जहां बराला का घर है वहां आसपास हरियाणा के कई मंत्रियों के आवास हैं। इसी दौरान बराला के घरेलू नौकर ने नोटिस को मुख्य द्वार से उतार लिया। इसी बीच बराला परिवार के एक सदस्य ने स्पष्ट कर दिया है कि विकास बराला जांच में पूरा सहयोग करेगा और सुबह 11 बजे पुलिस थाने में पेश होगा।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS