ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
टीम स्पिरिट और टेक्नालाॅजी से उप्र को दुनिया में मिलेगी नई पहचान: योगी
By Deshwani | Publish Date: 8/8/2017 5:49:00 PM
टीम स्पिरिट और टेक्नालाॅजी से उप्र को दुनिया में मिलेगी नई पहचान: योगी

लखनऊ, (हि.स.)(अपडेट)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यहां कहा कि टीम स्पिरिट और टेक्नालाॅजी से उत्तर प्रदेश को दुनिया में नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 75 जिलों की पहचान 75 कामों से होनी चाहिये। इसके लिए पुराने उद्योगों को नई तकनीक से जोड़ना होगा। 
मुख्यमंत्री ने मंगलवार को राजधानी के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 101 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। प्राविधिक शिक्षा के बढ़ते कदम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डा. दिनेश शर्मा के अलावा प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन भी उपस्थित रहे। 
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमें उत्तर प्रदेश को ऐसा बनाना है कि इसके सभी 75 जिलों की पहचान उसके उत्पाद बनें। उन्होंने कहा कि आजादी के समय उत्तर प्रदेश एक विकसित राज्य था। अरुणाचल से लेकर नेपाल तक यहां से योग्य शिक्षकों की आपूर्ति होती थी, लेकिन आज हमारी मेधा पलायन कर गई है और उत्तर प्रदेश बीमारु राज्य की श्रेणी में गिना जाने लगा है। उन्होंने कहा कि देश को दिशा देने वाला राज्य ही जब बीमार हो जाएगा, तो भारत स्वस्थ कैसे हो पाएगा।
 
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमें ऐसी तकनीक विकसित करनी होगी, जो पंक्ति के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए भी सुलभ हो। उन्होंने कहा कि तकनीक को भी हमें अपनी जरूरतों के अनुकूल बनाना होगा, क्योकि जरूरी नहीं कि जो तकनीक विदेश में सफल हो, वह यहां भी सफल हो जाए। मुख्यमंत्री ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को भी सस्ता बनाने की बात कही। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को प्रदेश की बड़ी चुनौती मानते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कूड़े की वजह से प्रदेश की तस्वीर खराब हो रही है। इसकी वजह से फैल रही गन्दगी से होने वाली बीमारियों में हजारों करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। इस अवसर पर दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश के युवाओं में इतनी क्षमता है कि वे पूरी दुनिया को अपना लोहा मनवाएंगे। केशव ने कहा कि योगी सरकार आने वाले समय में प्राविधिक शिक्षा के माध्यम से सबको रोजगार से जोड़ने का काम करेगी। पूर्व की कल्याण सिंह की सरकार का जिक्र करते हुए केशव मौर्य ने कहा कि उस वक्त राजनाथ सिंह शिक्षा मंत्री थे। उस समय प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में काफी विकास हुआ था, लेकिन उनकी सरकार जाने के बाद स्थिति काफी बिगड़ गयी। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में योगी सरकार के आने के बाद से लोगों में फिर आत्मविश्वास बढ़ा है। 
प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन ने इस मौके पर बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश में बीते दिनों तीन बार रोजगार मेले आयोजित हुए। उन्होंने कहा कि सरकार तकनीकी शिक्षा को बेहतर बनाने में लगी है। हमारा प्रयास है कि अच्छी शिक्षा के लिए प्रदेश के विद्यार्थियों को बाहर जाना न पड़े। 
पूर्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पॉलिटेक्निक के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया और सेवायोजित छात्र-छात्राओं को नियुक्ति पत्र दिया। साथ ही पंडित दीन दयाल उपाध्याय गुणवत्ता सुधार योजना का शुभारंभ किया और 'प्राविधिक शिक्षा के बढ़ते कदम' पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। इसमें बच्चों के हाथ से बनीं कलाकृतियां तथा मॉडल आकर्षण का केंद्र बने हैं। 
 
इसके अलावा इस अवसर पर मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय एवं राईक्यूस विश्वविद्यालय जापान के मध्य एमओयू साइन किया गया। यह एमओयू आईआईटी कानपुर और एचबीटीयू कानपुर के बीच डिजाइन इनोवेशन सेंटर की स्थापना के लिए किया गया है। प्रदेश के कई पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्लेसमेंट सेल का शुभारम्भ हुआ। मुख्यमंत्री ने 10 तकनीकी कॉलेजों के विकास के लिए 200 करोड़ रुपए भी दिए। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS