ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
योगी सरकार की 18वीं कैबिनेट बैठक शाम पांच बजे, यूपीकोका पर लग सकती है मुहर
By Deshwani | Publish Date: 8/8/2017 4:50:53 PM
योगी सरकार की 18वीं कैबिनेट बैठक शाम पांच बजे, यूपीकोका पर लग सकती है मुहर

लखनऊ, (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपने कैबिनेट (मंत्रिमंडल) की 18वीं बैठक मंगलवार को शाम पांच बजे करने जा रही है। लोकभवन में आयोजित इस बैठक में उत्तर प्रदेश कंट्रोल ऑफ आर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (यूपीकोका) समेत कई प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है। 
दरअसल प्रदेश में अपराध पर नियंत्रण के लिए योगी सरकार महाराष्ट्र के मकोका (महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ आर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट) की तर्ज पर यूपीकोका लाने की तैयारी में है। इसके लिए गृह विभाग ने पूरा मसौदा तैयार कर रखा है। आज की कैबिनेट में इसे पेश किया जा सकता है। मंत्रिमंडल से मंजूरी के बाद इसे विधानसभा में पेश किया जाएगा। 
प्रदेश में पुलिस आरक्षी भर्ती की नई नियमावली भी तैयार हो गई है। आज की बैठक में सरकार इस प्रस्ताव पर भी कैबिनेट की मुहर लगवा सकती है। इस नियमावली के तहत पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार द्वारा खत्म की गई लिखित परीक्षा को दोबारा शुरू किया जाएगा। साथ ही शारीरिक परीक्षा के नियमों में भी कुछ संशोधन किया जा सकता है।
दरअसल, अखिलेश ने सिपाहियों की भर्ती के लिए परीक्षा में छूट दी थी। सपा सरकार ने पुरानी नियमावली में संशोधन कर मेरिट के आधार पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की थी। मामला अदालत में पहुंच गया जिसके चलते करीब 36 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया लंबित है। 
इसके अतिरिक्त योगी सरकार आज की कैबिनेट बैठक में कई और महत्वपूर्ण प्रस्ताव ला सकती है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS