ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
रेलवे ने तृतीय श्रेणी के 35 हजार कर्मचारियों की भर्ती पर से रोक हटाई
By Deshwani | Publish Date: 8/8/2017 4:49:06 PM
रेलवे ने तृतीय श्रेणी के 35 हजार कर्मचारियों की भर्ती पर से रोक हटाई

लखनऊ, (हि.स.)। रेलवे बोर्ड ने तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों के 35000 पदों की भर्ती पर से रोक हटा ली है। अब जल्द ही इन पदों के साथ करीब एक लाख पदों पर भर्तियां हो सकेंगी। 
आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव शिव गोपाल मिश्र ने मंगलवार को यहां बताया कि रेलवे भर्ती बोर्ड ने तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों के 35000 पदों की भर्ती पर से रोक हटा लिया है। अब जल्द ही इन पदों के साथ करीब एक लाख पदों भर्तियां हो सकेंगी। उन्होंंने कहा कि आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के अथक प्रयास से 35000 पदों के साथ करीब एक लाख पदों पर भर्ती के लिए रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी है। 
श्री मिश्र ने बताया कि संरक्षा संवर्ग के पदों पर काफी अरसे से भर्तियां नहीं हो रही हैं। इसकी वजह से संरक्षा प्रभावित हो रही है। इसलिए यूनियन ने रेलवे भर्ती बोर्ड और मंत्रालय से बातचीत कर करीब एक लाख पदों पर भर्ती के लिए रास्ता निकालने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि रेलवे बोर्ड और मंत्रालय ने अरसे से खाली इन पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही 65 हजार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती किए जाएंगे। इनकी भर्ती रेलवे भर्ती सेल के जरिए की जाएगी, जबकि 35 हजार तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती रेलवे भर्ती बोर्ड करेगा। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS